भीमा मंडावी हत्याकांड - एनआईए ने जारी की 22 नक्सलियों की सूची
दंतेवाड़ा। भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड मामले में एनआईए ने 22 नक्सलियों की सूची जारी की है। 9 अप्रैल 2019 को श्यामगिरी में नक्सलियों ने भीमा मंडावी के वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस धमाके में भीमा मंडावी की मौत हो गई थी।
जांच में पता चला कि नकुलनार में एक किराने की दुकान चलाने वाले लक्ष्मण जायसवाल ने सीपीआई (माओवादी) कैडरों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के लिए बिजली के तार, विस्फोटक पदार्थ और अन्य सामान मुहैया कराया था। वहीं, अन्य आरोपी काकड़ी गांव के पूर्व-सरपंच रमेश कुमार कश्यप और कुमारी लिंग ताती पर घटना की प्लानिंग का आरोप है। इस मामले में तीन आरोपी लक्ष्मण जायसवाल, रमेश कुमार कश्यप और कुमारी लिंग ताती को गिरफ्तार किया गया था।

पाठको की राय