भाषण देते-देते स्टेज पर गिरे, गुजरात सीएम विजय रुपाणी की तबीयत बिगड़ी
नई दिल्ली
वडोदरा के निजामपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते-करते अचानक ही वो चक्कर खाकर गिर पड़े।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उनके साथी नेताओं और सुरक्षा में लगे जवानों ने उनको संभाला। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी तबीयत सुधरी।विजय रुपाणी की तबियत अब ठीक बताई जा रही है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड प्रेशर कम हो जाने की वजह से उनको चक्कर आ गया था।
इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है।अहमदाबाद में अस्पताल की ओर से बताया गया है कि विजय रूपाणी की हालत स्थिर है। ईजीसी और सीटी स्कैन सहित उनकी सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें 24 घंटे अस्पताल में रखने के बााद छुट्टी दे दी जाएगी।जनसभा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, उसमें दिख रहा है कि विजय रुपाणी पहले बोलते-बोलते लड़खड़ाते हैं और फिर माइक को पकड़ने लगते हैं लेकिन नीचे गिर जाते हैं। ये देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत ही उनको संभालता है।
गुजरात में 21 फरवरी को होने वाले निकाय चुनावों से पहले भाजपा नेता लगातार सभाएं कर रहे हैं। विजय रुपाणी भी इसके लिए सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार शाम को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणीवडोदरा के निजामपुरा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। बता दें कि गुजरात के छह नगर निगमों- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर में 21 फरवरी को चुनाव होगा।

पाठको की राय