Sunday, October 25th, 2026

भारत में कब, कहां और कैसे देखा जा सकेगा वलयाकार सूर्यग्रहण 

 नई दिल्ली 
साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून, दिन गुरुवार को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब यह घटना घटित होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दिन वट सावित्री व्रत और सूर्य जयंती भी है।

इस सूर्य ग्रहण को भारत के केवल कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इन हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण सूर्यास्त से पहले देखा जा सकेगा। एमपी बिरला तारामंडल के निदेशक देबीप्रसाद दुरई के अनुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में देखा जा सकेगा। अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम करीब 5 बजकर 52 मिनट पर देखा जा सकेगा। वहीं लद्दाख के उत्तरी हिस्से में सूर्य ग्रहण शाम 06 बजे देखा जा सकेगा। यहां सूर्यास्त शाम को करीब 06 बजकर 15 मिनट पर होगा।

 

#सूर्यग्रहण 

Source : Agency

पाठको की राय