Wednesday, October 21st, 2026

भारत में स्मार्टफोन खरीदने के लिए 5जी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण - ओप्पो सर्वे

रायपुर
ओप्पो ने हाल ही में ओप्पो रेनो 5 प्रो की प्रेरणा एवं अनुभव को समझने के लिए भारत में एक सर्वे किया। 1800 से ज्यादा उत्तरदाताओं के जवाब से निकले निष्कर्ष से पता चला कि डिवाईस खरीदने के लिए उपयोगकर्ता सबसे ज्यादा महत्व 5जी को देते हैं। इस सर्वे में यह भी सामने आया कि 5जी की विशेषता विकसित होते हुए भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में रहने वाले खरीददारों के बीच लोकप्रिय हो रही है और रेनो5 प्रो डिवाईस खरीदने वाले 57.8 प्रतिशत उत्तरदाता इस विशेषता को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

5जी इनेबल्ड डिवाईसेस की मांग में यह वृद्धि यूजर्स के बीच कंटेंट के उपभोग में होने वाली वृद्धि का सबसे प्रमुख तत्व है। इससे भारतीय यूजर्स की डिजिटल रेडीनेस प्रदर्शित होती है। हलोल, रायगंज, चिखली, ओंगोले, रजुला आदि शहरों के नागरिकों ने फास्ट चार्जिंग के साथ रेनो5 प्रो को चुनने का मुख्य कारण 5जी को बताया। इन निष्कर्षों में कैमरा एवं वीडियो के क्षेत्र में ज्यादा इनोवेशन की भूमिका को भी बल मिला है। इसमें सामने आया कि उपभोक्ता सबसे ज्यादा उपयोग कैमरा और वीडियोग्राफी का करते हैं। 69.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि वो अपने खास लम्हों को कैप्चर करने के लिए स्मार्टफोन में वीडियोग्राफी का उपयोग अक्सर करते हैं। 81.6 प्रतिशत उत्तरदाता रेनो5 प्रो में एआई वीडियोग्राफी का उपयोग करते हैं, क्योंकि इससे उनका स्मार्टफोन का अनुभव बेहतर होता है। इसके बाद बैटरी, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, एवं प्रोसेसर को महत्व देते हैं। पाँच में से चार उत्तरदाताओं ने माना कि इस डिवाईस ने कम रोशनी में उनके वीडियोग्राफी के अनुभव में काफी सुधार कर दिया है।

सर्वे के परिणामों के बारे में दमयंत खनोरिया, चीफ मार्केटिंग आॅफिसर, ओप्पो इंडिया ने कहा यह लेटेस्ट रेनो5 प्रो के लिए हमें मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया का प्रमाण है। एआई-हाईलाईट वीडियोग्राफी फीचर एवं 5जी-इनेबलमेंट इस उत्पाद की सफलता के मुख्य तत्व रहे। ये निष्कर्ष ओप्पो द्वारा अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी प्रस्तुत करने एवं यूजऱ के अनुभव में सुधार करने के लिए मुख्य बल के रूप में काम करेंगे। सर्वे में सामने आया कि 18 से 25 साल के बीच के युवा 5जी डिवाईसेस पसंद कर रहे हैं। इसके बाद वो कैमरा फीचर्स को महत्व देते हैं। 35 साल से अधिक उम्र के लोग प्रोसेसर, परफॉर्मेंस आदि को ज्यादा महत्व देते हैं। इससे साफ होता है कि भविष्य 5जी का है।

 

#ओप्पो सर्वे

Source : Agency

पाठको की राय