Wednesday, October 21st, 2026

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 16 हजार नए मामले 

नई दिल्ली
भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 16,752 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11,718 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं, इस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
 
मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या बढ़कर 1 करोड़, 10 लाख, 96 हजार, सात सौ इकत्तीस हो गई है। इसके अलावा इस बीमारी से अबतक 1 करोड़, 7 लाख, 75 हजार, एक सौ उन्हत्तर लोग ठीक हुए हैं। वहीं देश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1 लाख, 57 हजार, 51 पहुंच गई है। वहीं, भारत में को कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख, 64 हजार पांच सौ ग्यारह है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 1 करोड़, 43 लाख, 1 हजार दो सौ छ्यासठ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है।

 

#नए मामले 

Source : Agency

पाठको की राय