भाजपा महिला मोर्चा का आज हल्ला बोल
रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं पर अनाचार-अत्याचार को लेकर यहां बूढ़ापारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के तहत विधानसभा सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बताया गया कि धरना-प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाकर भाजपा व महिला मोर्चा की ओर से राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी दिन सभी जिला मुख्यालयों में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और बाद में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जन जागरण भी किया जाएगा। महिला मोर्चा के हल्ला बोल आंदोलन में पार्टी समेत सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदीरी रहेगी।

पाठको की राय