Tuesday, October 20th, 2026

भाजपा को बंगाल में मिलेंगी 200 से ज्यादा सीटें- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल
 मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है. भाजपा के पास 200 सीटों से ज्यादा होगीं

कांग्रेस का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि एक इटली में है, दूसरा सर्दी में है. साथ ही तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आम जनता ममता के कुशासन को समाप्त करने के लिए खड़ी हो गई है. जब जनता खड़ी होती है तो सूपड़ा ही साफ होता है. TMC बहुत बुरी तरह से विधानसभा चुनाव हारेगी.

साफ दिख रही ममता की पार्टी की बौखलाहट

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और कार्यकर्ताओं पर हमला करना TMC की बौखलाहट ही दिखाता है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस ममता दीदी के पतन का कारण बनेंगे और आख़िरी कील साबित होंगे. उन्होंने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं. TMC के एजेंट के रूप में अगर अधिकारियों ने काम किया तो उनमें से एक की भी खैर नहीं.

 

#200 से ज्यादा सीटें

Source : Agency

पाठको की राय