Tuesday, October 20th, 2026

भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, चौकी प्रभारियों से मारपीट

कानपुर                        
मामूली विवाद में मंगलवार देर रात भाजपा और सपा नेता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों से करीब 400 लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। इंस्पेक्टर के कमरे में बैठे दो चौकी प्रभारियों के साथ हाथापाईं की। सूचना मिलने पर नौबस्ता थाने की फोर्स भी पहुंच गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों एफआईआर दर्ज की जाएगी। आई ब्लाक विश्वबैंक बर्रा निवासी भाजयुमो के यशोदानगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत पार्षद आलोक मिश्रा बुधवार शाम अपनी कार में अमन राजपूत, कृष्णा मिश्रा और अंकित के साथ किसी काम से निकले थे। बर्रा आठ में हाईवे पर बसंत पेट्रोल पंप के पास पूर्व सपा पार्षद आशा सिंह के बेटे गौरव सिंह उर्फ सहवाग अपने साथियों के साथ दूसरी कार में थे।

आलोक का आरोप है कि गौरव सिंह ने उनकी कार में टक्कर मारी और गाली गलौज की। आगे बढ़े तो कुछ दूर पर ओवरटेक कर कार रोक ली और मारपीट की। जेब में रखे 2400 रुपए लूट लिए। घटना के बाद आलोक मिश्रा बर्रा थाने पहुंचे। इसी दौरान पूर्व पार्षद आशा सिंह महिला समर्थकों और बेटे गौरव के साथ थाने पहुंच गई। कुछ देर में वहां पर दोनों पार्टियों से 200-200 समर्थक इकट्ठा हो गए और हंगाम थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। 

 

#प्रभारियों से मारपीट

Source : Agency

पाठको की राय