Tuesday, October 20th, 2026

भाई ने क्या बताया, महिला दारोगा का किसने बनाया था अश्लील वीडियो

बुलंदशहर 
अनूपशहर कोतवाली में महिला दरोगा के शामली निवासी भाई ने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि अनूपशहर कोतवाली में उसकी बहन एसआई के पद पर तैनात थी। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला एसआई की आत्महत्या के मामले में मृतका के भाई ने पीटीसी मुरादाबाद के पीटीआई पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वह 29 दिसंबर को छुट्टी पर घर आई थी, तब उसने बताया था कि पीटीसी मुरादाबाद में कार्यरत पीटीआई उमेश शर्मा से उसका गुरु-शिष्य का रिश्ता था। 

एक बार उमेश शर्मा बुलंदशहर आया था वहीं पर उसे भी बुलाया और चाय में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। महिला एसआई की शादी तय हो जाने के बाद उमेश ने उससे रिश्ता न करने की बात कह कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसकी बहन ने एक जनवरी की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसकी मां सदमे में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गई, जिसके चलते वह घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था। महिला एसआई के भाई ने आरोपी उमेश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 

#महिला दारोगा

Source : Agency

पाठको की राय