Wednesday, October 21st, 2026

भरतलाल वर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने

रायपुर
राजनांदगांव के वरिष्ठ भाजपा नेता व लोधी समाज के मार्गदर्शक भरतलाल वर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। पार्टी के विभिन्न इकाईयों में वे काफी लंबे समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए ही पार्टी ने यह महती जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं राजधानी के पूर्व पार्षद रहे मोहन उपारकर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों सामाजिक सदस्यों के मनोनयन पर लोधी  क्षत्रिय समाज न्यू चंगोराभाठा इकाई रायपुर के अध्यक्ष सुरेश सुलाखे,सचिव प्रहलाद दमाहे व सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

#भरतलाल वर्मा

Source : Agency

पाठको की राय