Tuesday, October 20th, 2026

भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी 

वाराणसी
काशी के घाट पर आज मौनी अमावस्या का पर्व पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई, गंगा स्नान में भाग लेने के लिए आज सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं। लोगों के बीच डुबकी लगाने की होड़ मची हुई है। तो वहीं यही हाल संगमनगरी प्रयाग का भी है,ऐसा कहा जाता है कि जब राक्षसों और देवताओं के बीच में समुद्र मंथन हुआ था तो उसमें जो अमृत मिला था, उसका कुछ अंश संगम में गिर गया था, इसलिए लोग माघ मास में यहां डुबकी लगाने आते हैं।
 
मालूम हो कि आज के दिन लोग मौन रहकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि मौन रहकर इंसान सीधे तौर पर भगवान से साक्षात्कार करता है, जिससे वो प्रत्यक्ष तौर पर भगवान से अपनी गलतियों की माफी मांग सकता है। ज्योतिषी इस अमावस को शुभ बता रहे हैं, उनका कहना है कि ये अमावस्या प्रत्येक जातक को शुभ संदेश देकर जाएगी।

 

#आस्था की डुबकी 

Source : Agency

पाठको की राय