बड़ा दमाली में खुलेगा पशु चिकित्सालय
रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत मोबाईल वैन के जरिये लोगों से आॅनलाइन जुड़कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे है। मंत्री श्री भगत ने सरगुजा जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर के ग्राम पंचायत बड़ा दमाली में गांववासियों की मांग पर वहां जल्द पशु चिकित्सालय खुलवाने की घोषणा की। बड़ा दमाली में पशु चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के पशुधन के रखरखाव, उपचार में सहूलियत होगी। मंत्री श्री भगत ने गांववासियों द्वारा हैण्ड पंप, सड़क निर्माण एवं पट्टा की मांग पर शीघ्र निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बड़ा दमाली बाजार आए लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस वर्चुअल आमसभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पाठको की राय