Tuesday, October 20th, 2026

ब्रू पुनर्वास योजना के लिए आधार अनिवार्य

नई दिल्ली।
आधार  एक बेहद अहम दस्तावेज है। सरकार ने कई योजनाओं से आधार को जोड़ रखा है। आपको उन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार नंबर अनिवार्य तौर पर चाहिए। अब कंद्र सरकार ने ब्रू पुर्नवास योजना को भी आधार से जोड़ने का फैसला किया है। इस पुर्नवास स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आधार नंबर या आधार इंट्रोलमंट नंबर चाहिए होगा। सरकार ने ब्रू जनजाति के लिए बनाई गई सरकारी योजना ब्रू पुनर्वास योजना को आधार से जोड़ दिया है।

गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की गई और कहा गया है कि ब्रू पुनर्वास योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। अगर कोई भी लभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उसे इसके लिए आधार नंबर या आधार इंट्रोलमेंट नंबर का प्रमाण देना होगा।

आपक बता दें कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों में रहने वाले ब्रू जनजाति के लोगों के लिए पुनर्वास योजना की शुरुआत की है। ब्रू जनजाति उत्तर पूर्व की एक जनजाति है, जो त्रिपुरा, असम और मिजोरम जैस पूर्वोत्तर राज्यों में रहते हैं, लेकिन इस जनजाति को कमजोर जनजातीय का दर्जा प्राप्त है। इस अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मजबूरी में इन्हें पलायन का सामना करना पड़ रहा है। इस जनजाति को संरक्षित करने के लिए और त्रिपुरा में इनका स्थायी बंदोबस्त करन के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने सहमति जताई और एक समझौत पर हस्ताक्षर किए। जिसके बाद अब इस जनजाति के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार अलग-अलग कार्यक्रम शुरू कर रही है।

 

#ब्रू पुनर्वास योजना

Source : Agency

पाठको की राय