ब्रिटेन में फैले कोरोना के नए स्ट्रेन पर नहीं होगा वैक्सीन का असर, शोध में किया गया दावा
नई दिल्ली।
कोरोना को लेकर ब्रिटेन में हुई एक ताजा रिसर्च में चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। दरअसल, इस रिसर्च में सामने आया है कि ब्रिटेन में फैले कोरोना के नए स्ट्रेन पर पर वैक्सीन का असर नहीं होगा। इस बारे में पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने सोमवार को जानकारी दी है। 72 देशों में मिल चुके हैं नए स्ट्रेन के कोरोना पॉजिटिव इस रिपोर्ट से साफ है कि दुनिया अभी भी चिंताजनक स्थिति से बाहर नहीं आ सकी है। कोरोना वायरस के इस वैरिएंट को B.1.1.7 के रूप में जाना जाता है। यह पहली बार दिसंबर में ब्रिटेन में सामने आया था।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह सिर्फ कुछ महीनों में ही पूरे यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल गया था। वहीं, कोरोना वायरस का यह स्ट्रेन अब तक 72 देशों में पहुंच चुका है। अधिक मजबूत हो गया है कोरोना वायरस ताजा टेस्ट ट्यूब परीक्षणों यह पता चल रहा है कि कोरोना वायरस में आए नए बदलाव के कारण यह वायरस इंसान की कोशिकाओं को और अधिक मजूबती से पकड़ने के काबिल बन गया है। ऐसे में इसपर वैक्सीन का असर होना शायद मुमकिन नहीं है।
संक्रमण दर अन्य रूपों की तुलना में काफी अधिक अपने ताजे विश्लेषण में, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने अनुमान लगाया कि वेरिएंट की संक्रमण दर कोरोना वायरस के अन्य रूपों की तुलना में 25% से 40% अधिक है। वहीं, कुछ प्रारंभिक साक्ष्य इस तरफ भी इशारा करते हैं कि यह रूप अधिक मौतों का कारण भी हो सकता है। हालांकि, कई साक्ष्य यह भी दावा करते हैं कि कोरोना के टीके इस स्ट्रेन के खिलाफ भी असरदार होंगे।

पाठको की राय