बोरियाखुर्द में 9 एकड़ निजी जमीन पर अवैध प्लाटिंग, निगम ने लगाई रोक
रायपुर
बोरियाखुर्द में निजी स्कूल के समीप 9 एकड़ जमीन में किए गए अवैध प्लांटिंग की शिकायत पर नगर निगम 10 की टीम ने तत्काल रोक लगा दिया। प्लाटिंगकर्ता का नाम सामने नहीं आया है। तहसीलदार से जानकारी मिलने के बाद प्लाटिंगकर्ता के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बोरियाखुर्द स्थित एक निजी स्कूल के समीप करीब 9 एकड़ निजी जमीन पर पिछले कुछ समय से अवैध प्लाटिंग का काम चल रहा था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने नगर निगम जोन क्रमांक 10 में करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम आज सुबह दलबल के साथ बोरियाखुर्द पहुंची। इस दौरान लोगों की शिकायत सही मिलने पर अवैध प्लाटिंग पर तुरंत रोक लगाई गई और दोबारा अवैध प्लाटिंग ना करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान प्लाटिंग करते हुए बनाई गई मुरम रोड को थ्रीडी से काटकर आवागमन बाधित किया गया। अवैध प्लाटिंगकर्ता का नाम सामने नहीं आया है, इस संबंध में तहसीलदार को प्लाटिंगकर्ता के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है ताकि उसके खिलाफ पुलिस में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जा सकें।

पाठको की राय