बैकुंठपुर जेल में 20 कैदी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
बैकुंठपुर
सरगुजा क्षेत्र के कोरिया में कोरोना विस्फोट हुआ है। बैकुंठपुर के जिला जेल में कैद 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने जेल का दौरा कर संक्रमितों को अलग-अलग बैरकों में रखकर उनका इलाज शुरू कर दिया हैं। जेल में 20 लोगों के संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से अब तक जेल में 20 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अलग-अलग रखकर इलाज की व्यवस्था की गई है। मौसम बदलने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। दो दिन में 20 कैदियों के कोरोना संक्रमित होने से जेल और जिला प्रशासन दोनों सकते में आ गए है। उन्हें यह समझ में ही नहीं आ रहा है कि जेल के अंदर पहुंचने वाले नए लोगों को अलग वार्ड में रखा जाता है, 15 दिन बाद उन्हें बैरक में भेजा जाता है तो जेल में इतने सारे संक्रमित कैसे हो गए।

पाठको की राय