Tuesday, October 20th, 2026

बैंक आज से अगले 5 दिन तक रहेंगे बंद, नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज व रविवार की है छुट्टी

नई दिल्ली
नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के उपक्ष्य में आज से 7 नवंबर तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। यानी 3 नवंबर से 7 नंवबर के बीच 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।  ये छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट में हैं।  

बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में कुछ ऐसे दिन भी हैं, जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती 'के उपलक्ष्य मेंसे बैंकों में कामकाज नहीं होगा, बैंक बंद रहेंगे। कैलेंडर के मुताबिक बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

नवंबर की शुरुआत कन्‍नड राज्‍योत्‍सव से हो रही है। इसके बाद आज नरक चतुर्दशी पर बेंगलुरु में बैंकों में सामान्‍य कामकाज नहीं होगा। पूरे देश के बैंकों में 7, 14, 21 और 28 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। वहीं, 13 नवंबर को दूसरा और 27 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा।

कब और कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद
    3 नवंबर- बुधवार – नरक चतुर्दशी के उपलक्षय में बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे.
    4 नवंबर- गुरुवार – दीपावली और काली पूजा 'के उपलक्ष्य मेंसे अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, लखनऊ समेत सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
    5 नवंबर- शुक्रवार – गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गंगटोक, देहरादून में बैंक बंद रहेंगे.
    6 नवंबर- शनिवार – भाई दूज की गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी.
    7 नवंबर- रविवार की छुट्टी.

 

#बैंक

Source : Agency

पाठको की राय