Thursday, October 22nd, 2026

बेतिया में आदमखोर बाघ का कहर 

बेतिया 
बिहार के बेतिया में आमदखोर बाघ की दहशत फैली हुई है। सहोदरा थाना क्षेत्र के सूरजपुर परसौनी गांव में शुक्रवार की रात बाघ ने दंपति पर हमला कर दोनों को मार डाला। बाघ के हमले में महिला रेखा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं पति अकलू महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

रात में ही बाघ ने एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला करते हुए उसे घायल कर दिया।  घायल व्यक्ति का गौनाहा में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दंपति खेत की रखवाली करने सरेह गए थे। इस दौरान मचान पर चढ़ने से पहले ही बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना डाला। एक सप्ताह में अब तक बाघ ने तीन लोगों को को अपना शिकार बनाया है वहीं दो को घायल किया है।

 

#बाघ का कहर 

Source : Agency

पाठको की राय