Wednesday, October 21st, 2026

बीजेपी पर Akhilesh Yadav ने कसा तंज, पूछा- आखिर कब तक यह सब सहेगा प्रदेश का किसान?

लखनऊ
बैंक और साहूकार के कर्ज से परेशान होकर यूपी के बागपत जिले में किसान अनिल कुमार ने खुदकुशी कर ली। किसान द्वारा खुदकुशी की घटना का सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अत्यंत ह्रदय विदारक बताया। साथ ही, प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने पूछा आखिर कब तक यह सब सहेगा प्रदेश का किसान?

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुल गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बराबर आश्वासन देते रहे है कि किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जाएगी पर यह भी उनके हर झूठ की तरह शुद्ध झूठ साबित हो रही है। इतना ही नहीं, अखिलेश ने कहा कि किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। घोषित 1940 रुपए प्रति कुंतल की दर पर किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है।

 

#Akhilesh Yadav

Source : Agency

पाठको की राय