बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रतन दास गुप्ता
भिलाई। बी एस पी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव आज होटल आशीष इंटरनेशनल में हुआ, जिसमें रतन दास गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर एवं पंजीयक के आदेश के अनुपालन में एसडीएम दुर्ग खेमलाल वर्मा ने निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराया । जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य उद्योगपतियों ने अपनी भागीदारी निभाई। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 वर्षों से बी एस पी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव नहीं कराए गए थे जबकि प्रत्येक 2 वर्ष में चुनाव किया जाना चाहिए था। एस डी एम श्री वर्मा ने रतन दासगुप्ता को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष यूएस गुप्ता, हरि प्रकाश सिंह सहित वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश रायका, यूएसए चौधरी, हरीश सहगल जेअल ताम्रकार सुरेंद्र सिंह केमबो सहित अन्य सदस्य रितेश रायका अवी सहगल प्रितपाल सिंह योगेश गुप्ता कृष्ण अग्रवाल प्रशांत मंत्री हरीश मुदलियार, गुरमीत सिंह सहित 61 सदस्य उपस्थित थे।

पाठको की राय