Thursday, October 22nd, 2026

बिहार में सभी टोल प्लाजा पर कैश के लिए अब एक भी काउंटर नहीं, अब कैश दिया तो जुर्माना डबल

पटना 
बिहार के सभी टोल प्लाजा पर सोमवार यानी 15 फरवरी की रात 12 बजे के बाद तमाम नकदी बंद कर दिए गए। जिन गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगे होंगे, उन्हें दोगुना टोल देकर सफर करना होगा। देशव्यापी नियम के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। गौरतलब है कि बिहार में नेशनल हाईवे के 25 स्थानों पर टोल टैक्स की वसूली होती है। 

बिहार में अभी मात्र 51 फीसदी गाड़ियों में ही फास्टैग लगी है। आकलन के अनुसार बिहार के टोल प्लाजा से हर दिन औसतन दो लाख गाड़ियां पार करती हैं। इनमें एक लाख से अधिक गाड़ियों में फास्टैग लगी हुई है। जबकि बाकी गाड़ियों में फास्टैग नहीं है। इन गाड़ियों से सरकार को औसतन 125-130 करोड़ की आमदनी हर रोज होती है। बिहार में सबसे अधिक दीदारगंज टोल से 20-22 हजार गाड़ियां पार करती हैं। दूसरा स्थान मोहनिया का है। नए नियम के बाद जिन गाड़ियों में फास्टैग लगे होंगे, वो गाड़ियां बिना रूकी हुई पार करेगी। उनका टोल टैक्स स्वत: ही सरकार के खाते में चला गया। जबकि जिन गाड़ियों में फास्टैग नहीं होंगे, उन्हें नकदी देने के लिए अलग से कतारबद्ध होना होगा। इस कारण ऐसे गाड़ी मालिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय