बिहार में बढ़ रही गर्मी, भागलपुर सबसे गर्म
पटना
बिहार में गर्मी की स्थिति लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में पारा तीन से पांच डिग्री तक ऊपर रहा। पटना में दिन भर गर्मी की स्थिति रही। भागलपुर सूबे में दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा और पारा 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात में भी पारा ऊपर रहने की वजह से गर्मी की स्थिति बनी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक ऊपर बना हुआ है। पूरे सूबे में आर्द्र हवाओं का प्रभाव है और दोपहर में ताप की स्थिति बनने लगी है।
प्रभावी मौसमी सिस्टम नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। बांग्लादेश और उसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है लेकिन सूबे के मौसमी सिस्टम उसका कोई खास प्रभाव नहीं है।
धूल भरी आंधी की स्थिति
शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी की स्थिति देखी गई। हवा की अधिकतम रफ्तार भी 10 से 15 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूबे के दक्षिणी भाग में दक्षिणी पश्चिमी और पश्चिमी हवा का प्रभाव है, जबकि उत्तरी भाग में पछुआ हवा बह रही है। निकट भविष्य में मौसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। पारा इसी तरह बना रहेगा।

पाठको की राय