Tuesday, October 20th, 2026

बिहार में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, 30 मिनट तक टीका लगवाने वाले की निगरानी की जाएगी

पटना 
बिहार के तीन शहरों में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन)  किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पटना, जमुई व पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास कराने का निर्णय लिया है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर बिहार के तीन शहरों का चयन टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पटना के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पताल में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इनमें फुलवारीशरीफ अस्पताल, दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल व शास्त्रीनगर अस्पताल शामिल हैं। पश्चिम चंपारण के बेतिया के पीएचसी, चनपटिया, पीएचसी, मझौलिया व बेतिया शहरी अस्पताल तथा जमुई के बहुद्देशीय स्कूल, जमुई, प्लस टू स्कूल, जमुई और ऑक्सफोर्ड स्कूल, जमुई में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए इन अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी सुविधाओं से युक्त टीकाकरण केंद्र (इम्यूनाइजेशन बूथ) बनाए गए हैं। 

 

#ड्राई रन

Source : Agency

पाठको की राय