Wednesday, October 21st, 2026

बिहार की सरकारी बसों में यात्रियों को अब ऑनलाइन और कैशलेश टिकट बुकिंग की मिलेगी सुविधा

पटना 
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम(बीएसआरटीसी) की बसों में अब यात्रियों को तमाम नई सुविधाएं मिलेंगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही जीपीएस भी लगाई गई है ताकि लोग बसों की लोकेशन की जानकारी ले सकें। यही नहीं यात्रियों को कैशलैस टिकट बुकिंग के लिए कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। 

पहले चरण में इसे पटना नगर निगम क्षेत्र में संचालित बसों में दिया जाएगा। बुधवार को परिवहन भवन में यह जानकारी निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने पथ परिवहन निगम और चलो संस्था के बीच हुए एकरारनामे के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि डिजिटल बिहार के लक्ष्य को पाने के लिए चलो मोबाइल एप की मदद ली जा रही है। इसके जरिए पटना नगर बस सेवा एवं इंटरसिटी बस सेवा हाजीपुर-बिहारशरीफ-बिहटा आदि में परिचालित बसों में लाइव ट्रैकिंग, ई-टिकटिंग, मोबाइल टिकट एवं विभिन्न तरह के पास यात्रियों को आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। यात्री बांकीपुर डिपो या बस कंडक्टर से चलो प्रीपेड कार्ड मासिक पास एवं मोबाइल पास निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं।
 

 

#बिहार की सरकारी बसों

Source : Agency

पाठको की राय