Tuesday, October 20th, 2026

बिलासपुर के पीएनबी में लगी आग

बिलासपुर। नये वर्ष की सुबह पंजाब नेशनल बैंक के लिये मुसीबतों के साथ हुई। शार्ट सर्किट की वजह से बैंक में आग लगी जिसे उस समय  सफाई कर्मचारी ने बैक से धुआं डठते देख पुलिस को सूचित किया दमकल विभाग की गाडि?ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार  बिलासपुर रिंग रोड-2 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उस समय भगदड़ मच गयी, जब वहां आग की बड़ी-बड़ी लपटे उठने लगी। सुबह चैकीदार साफ-सफाई कर रहा था, तब उसने बैंक में से धुंआ उठता हुआ देखा। तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी और दो दमकल गाडि?ां पहुंच गयी। प्रथम दृष्टि में यही लग रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से पंजाब नेशनल बैंक में आग लगी थी। बैंक के मैनेजर नवीन जाधव ने कहा कि आग के कारणों और नुकसान का आंकलन बैंक के सिक्युरिटी अधिकारी कर रहे हैं। कितना नुकसान हुआ है, उसकी अभी जानकारी नहीं हो पायी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय