बिना खाता खोले पवेलियन लौटे शुभमन गिल, भारत की खराब शुरुआत
नई दिल्ली
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।इस मैच में भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल डेब्यू कर रहे हैं। चेन्नई में इंग्लैंड के हाथों पहला मैच 227 रनों से गंवाने के बाद टीम इंडिया इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। इस मैच का नतीजा भारत के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि इस मैच में हार से वो टेस्ट सीरीज जीतने से तो चूक ही जाएगा, साथ ही साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का मौका भी गंवा देगा।
टीम इंडिया की इस मैच में शुरुआत काफी खराब रही है। पिछले मैच में अच्छी पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें ओली स्टोन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी क्रीज पर है।

पाठको की राय