Tuesday, October 20th, 2026

बांग्लादेशी बन गई हैं ममता बनर्जी, इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर कर रहीं काम: योगी के मंत्री 

लखनऊ 
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। शुक्ला ने रविवार को कहा कि ममता बनर्जी पूरी तरह से बांग्लादेशी बन गई हैं और इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर काम कर रही हैं। पत्रकारों से बातचीत में आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा, 'ममता बनर्जी पूरी तरह से बांग्लादेशी बन गई हैं और इस्लामिक आतंकवादियों के निर्देश पर काम कर रही हैं। वे देश के लिए सबसे बड़ी खतरा बन गई हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे (ममता बनर्जी) बांग्लादेश में शरण लेने के लिए तैयार रहें।' शुक्ला ने कहा कि वे सिर्फ रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेश से आए लोगों का ही राशन कार्ड बनवा रही हैं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी हार तय है। हमारी सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी को पूरे जोरशोर से लागू किया जाएगा।

ऐसा नहीं है कि आनंद स्वरूप शुक्ला ने पहली बार विवादित बयान दिया हो। इससे पहले वे स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। बीते दिसंबर में उन्होंने कहा था कि अबुल कलाम आजद के हृदय में भारत और भारतीयता के प्रति कोई स्थान नहीं था। उन्होंने कहा था कि जहां के लोग पाकिस्तान नहीं बनाना चाहते थे वहां पाकिस्तान बना और जहां के लोगों ने पाकिस्तान के गठन के लिए ज्यादा वोट किया था, वे देश में ही रह गए। शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद के बाद भी एमसी छागला, नूरुल हसन और हुमायूं कबीर जैसे लोगों ने भारत की शिक्षा पद्धति को नुकसान पहुंचाया।

 

#बांग्लादेशी

Source : Agency

पाठको की राय