Tuesday, October 20th, 2026

बहनोई की फिल्म के लिए सलमान ने रोकी दूसरी फिल्म की शूटिंग


सलमान खान हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि उन्होंने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ को कम्प्लीट करने के लिए एक अन्य फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग को होल्ड पर डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान नहीं चाहते कि उनका ध्यान भटके और महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही आयुष की फिल्म में किसी तरह की कसर रह जाए। फिल्म में सलमान की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म के पूरा होते ही वे दोस्त साजिद नाडियाडवाला के बैनल तले फरहाद-सामी के निर्देशन में बन रही ‘कभी ईद कभी दिवाली’ पर लग जाएंगे। आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पहला टीजर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के 58वें बर्थडे पर 24 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स में भंसाली के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं हुई है। इसलिए भंसाली को लगता है कि इसका टीजर अभी लाना जल्दबाजी होगा। लेकिन उनकी टीम का मानना है कि उनकी लेटेस्ट फिल्म को पब्लिक से इंट्रोड्यूस कराने के लिए उनका जन्मदिन सबसे अच्छा मौका है।" फिल्म का ट्रेलर अप्रैल में रिलीज करने की प्लानिंग है। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘द माफिया क्वीन आॅफ मुंबई’ पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय