Wednesday, October 21st, 2026

बसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ हवन-पूजन

रायपुर
स्वर और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन मंगलवार को वसंत पंचमी पर श्रद्धा उल्लास से किया गया। सरस्वती विहार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय में भी हर साल की भांति इस बार भी हवन व पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। प्राचार्य डा.विनोद पांडेय ने विधि विधान से पूजा करवाई। स्कूल परिसर में श्री सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि..विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा.. के मंत्र गूंज उठे। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को भारतीय संस्कारों की शिक्षा दी गई। माता, पिता, बुजुर्गों, गुरुओं का सम्मान करने की सीख दी गई। हवन पूजन के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर स्कूल के व्यवस्थापक महेश बैस,कोषाध्यक्ष हर्षद सेठ,सदस्य शिल्पा डागा,प्राचार्या बालिका विभाग डा.सुश्री ईरावत भूषण परगनिहा सभी आचार्य दीदीयां,अभिवावक व स्कूल परिवार के सदस्य मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय