Monday, October 19th, 2026

बदला मौसम का मिजाज,हल्की बूंदाबांदी

रायपुर
गुरुवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान पर बादल छाने के सा राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग की माने तो कल हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि पिछले दो दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया था। अभी के बादल खुलेंगे और हल्की बारिश का असर रहा तो 10 जनवरी से फिर ठंड पड़ सकते हैं।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में उत्तर की ओर से ठंडी हवा आ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्व से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा का आना भी जारी है। इसकी वजह से अपलिफ्ट मिल रहा है और बादल बन रहे हैं। सरगुजा संभाग, बिलासपुर और पेण्ड्रा-मरवाही के कुछ हिस्सों में कल हल्की बरसात की संभावना जताई जा रही है।

बरसात के बाद आसमान साफ होगा तो ठंड फिर लौटेगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 10 से 13 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट संभावित है। उसके बाद तापमान का पारा फिर से चढऩे लगेगा।

 

#बदला मौसम

Source : Agency

पाठको की राय