बढ़ेगी ठंड: यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई इलाकों में आज व कल बारिश के आसार
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में जारी शीतलहर का प्रकोप और गहरा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में इस दरम्यान ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
सोमवार 4 जनवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। महज 24 घंटे में राजधानी के तापमान में तेजी से सुधार हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण शून्य के करीब पहुंचा पारा शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6.8 डिग्री हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। लेकिन गलन बरकरार है। रविवार को बादलों की आवाजाही से दिन में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

पाठको की राय