बढती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का आज महाधरना प्रदर्शन
रायपुर
नरेंद्र मोदी के गलत नीति के कारण महंगाई बेलगाम हो गई। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करते हुए महाधरना प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को गहरी निद्रा से जागने थाली व नगाड़ा बजाया जायेगा। अब बहुत हुआ महंगाई की मार अब तो बदलेगे ये सरकार के साथ महिला कांग्रेस कसम खाकर काली पट्टी पहन कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
Source : Agency

पाठको की राय