Monday, October 19th, 2026

बड़ी कामयाबी: पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन COVAXIN को हरी झंड़ी

नई दिल्ली

 नए साल में देश के लोगों को कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन  का बेसब्री से इंतजार है. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. देश को पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन COVAXIN को हरी झंड़ी मिल गई है. एक्सपर्ट कमेटी ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के इमरजेंसी (आपातकालीन) इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है.

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड की मंजूरी के बाद CDSCO की सब्जेक्ट एक्पर्ट कमेटी ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भी हरी झंडी दे दी है. कोवैक्सीन को भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर बनाया है. दोनों ही वैक्सीन को अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से फाइनल अप्रूवल मिलने का इंतजार है.
 
शनिवार (2 जनवरी 2021) को देश में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने की सिफारिश करने वाले सरकारी एक्सपर्ट (SEC) के एक पैनल की बैठक हुई थी. इस बैठक में भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है.
 

डीसीजीआई से अप्रूवल मिलने के बाद केंद्र सरकार जल्द ही देश मे कोरोना के टीकाकरण की तारीख तय कर सकती है. दोनों ही वैक्सीन को हरी झंडी मिलने से पहले लंबी प्रक्रिया रही है. सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की कई दौर की बैठकें हुईंं, जिसमें कम्पनियों से अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स पेश करने को कहा गया था. नए साल के शुरुआत में ही देश मे वैक्सीन मिलने की खुशखबरी मिलने की उम्मीदें थीं.

 

#COVAXIN को हरी झंड़ी

Source : Agency

पाठको की राय