बंदिशों के बीच नए साल के जश्न में डूबी दुनिया
नई दिल्ली
कोरोना गाइ़डलाइंस और प्रोटोकॉल के बावजूद नए साल के स्वागत में लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने आतिशबाजी कर और गाजे-बाजे के साथ नए साल का स्वागत किया. आशाओं-निराशाओं और कोरोना संकट के बीच इस बार नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. कोरोना गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल के बीच साल 2021 का आगाज हो गया है. नए साल की शुरुआत सबसे पहले न्यूजीलैंड से हुई और अब भारत में भी नव वर्ष ने जोरदार अंदाज में दस्तक दे दी है.
हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से लोग अपने घर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं. ज्यादातर जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है.राजधानी दिल्ली और मुंबई के ऐतिहासिक और बड़े ऑफिसों में शानदार लाइटिंग की गई है. दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को सजाया गया है. नए साल का आगाज सबसे पहले न्यूजीलैंड में हुआ. ऑकलैंड में नए साल का जश्न देखने के लिए स्काई टॉवर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे ऑकलैंड में 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया. वहां जमकर आतिशबाजी हुई. स्काई टावर पर जमकर आतिशबाजी हुई.
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े 6 बजे वहां 12 बजते ही नए साल को लेकर जश्न शुरू हो गया. मशहूर सिडनी हॉर्बर पर जमकर आतिशबाजी की गई. महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक 7 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. ये कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रहेगा.महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर न्यू ईयर के जश्न पर पाबंदी है. वहीं गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा जिला प्रशासन भी नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी कर चुका है.

पाठको की राय