बंद को नहीं मिला समर्थन, राजधानी में खुली रही दुकानें
रायपुर। कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा भारत बंद को राजधानी रायपुर में कोई खास समर्थन नहीं मिला। थोक सब्जी बाजार जरूर बंद रहा। वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में कुछ एक दुकानें बंद रही लेकिन अधिकांश बाजार पूरी तरह से खुले रहे। कुछ राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया था। हालांकि सुबह लोग असमंजस की स्थिति में थे लेकिन सुबह 11 बजे के बाद सारे बाजार खुल गए। कैट ने जीएसटी व ईवे बिल नियमों के विरोध में बंद का यह आह्वान किया था। बंद को समर्थन नहीं मिलने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं आखिर व्यापारियों ने जीएसटी की विसंगतियों के बीच अपना समर्थन क्यों नहीं दिया। यहां बताना जरूरी होगा कि छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स ने इस बंद को अपना समर्थन नहीं देते हुए दुकानें खुली रखने की अपील की थी,अधिकांश व्यापारी इस संगठन के सदस्य हैं।

पाठको की राय