Tuesday, October 20th, 2026

बंगाल: विपक्षी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की याचिका, SC का सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। याचिका में राज्य के विपक्षी दल के नेताओं को सुरक्षा देने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। रोहिंग्या मुसलमानों के फर्जी मतादाता पत्र बनाए गए हैं। हिंदुओं को धमकाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि ये कैसी अपील है, याचिकाकर्ता कहां से हैं। जिसपर जानकारी दी गई कि याचिकाकर्ता दिल्ली के ही निवासी हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम याचिका को खारिज कर रहे हैं, जो उचित फोरम हो वहां मसले को उठाएं।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय