Friday, October 23rd, 2026

फोन पर बात करते करते हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाई, बीमारी से थी परेशान

 मैनपुरी 
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमा हिनूद में हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सोमवार देर रात की है। कोसमा हिनूद निवासी हाईस्कूल की छात्रा 17 वर्षीय शिवानी पुत्री महाराज सिंह घर की छत पर बैठकर मोबाइल चला रही थी। बताया गया है कि अचानक उसके मोबाइल पर एक फोन आया और वह बात करते हुए घर के कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसका शव पंखे के सहारे फांसी पर लटका मिला। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। घटना की सूचना मिली तो कोसमा चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय