Monday, October 19th, 2026

फुटबॉलर एडिंसन कावानी ने अश्वेतों पर किया था अपमानजनक पोस्ट, लगा तीन मैचों का प्रतिबंध

लंदन
मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी पर उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट भारी पड़ गई। अश्वेत लोगों के लिए स्पेनिश भाषा के एक फिकरे का इस्तेमाल करने की वजह से इंग्लिश फुटबॉल संघ ने उनपर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। उनपर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि इस कावानी का कहना है कि वह संबोधन उन्होंने प्यार से दिया था।

उधर फुटबॉल संघ ने कहा कि टिप्पणी 'अपमानजनक, अनुचित और उकसावे वाली थी क्योंकि इसमें रंगभेद और जातीय मूल के संदर्भ शामिल थे।'

गौरतलब है कि अक्तूबर में प्रीमियर लीग में साउथेम्प्टन के खिलाफ यूनाइटेड की 3-2 की जीत में दो गोल करने के बाद उरुग्वे के इस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक पर पोस्ट किया था।

 

#फुटबॉलर एडिंसन कावानी#मैचों का प्रतिबंध

Source : Agency

पाठको की राय