Monday, October 19th, 2026

फीफा वर्ल्ड कप बैन हो सकते है इंग्लिश कप्तान हैरीकेन,एलजीबीटी+ विवाद शुरू

दोहा

 पहली बार कतर की मेजबानी में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 लगातार विवादों से घिरता जा रहा है। कई तरह के प्रतिबंधों के बाद अब एलजीबीटी+ विवाद शुरू हो गया है। वर्ल्ड कप के दौरान मैचों में इंग्लैंड के साथ 8 टीम समलैंगिक संबंधों के समर्थन करने का निर्णय लिया है। इंग्लिश कप्तान हैरीकेन ने साफ कहा है कि वह ईरान के खिलाफ खेला जाने वाला अपना पहला मैच रेनबो बैंड पहनकर खेलेंगे। बता दें कि रेनबो बैंड एलजीबीटी+ समुदाय का सिंबल है। वहीं, इसको लेकर फीफा ने कहा है कि अगर कोई टीम या किसी टीम का खिलाड़ी ऐसा करेगा तो वह नियमों के विपरीत होगा। ऐसे खिलाड़ियों को फीफा बैन कर सकता है।

इंग्लैंड के कप्तान हैरीकेन समेत उनकी पूरी टीम आज सोमवार को होने वाले मैच में एलजीबीटी+ यानी समलैंगिक संबंधों के समर्थन वाला वन लव बैंड पहनकर उतरने जा रही है। इंग्लैंड का यह मुकाबला इस्लामिक देश ईरान खिलाफ है, जहां समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध है। जबकि फीफा वर्ल्ड कप 2022 भी दोहा में हो रहा है और वहां भी समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध है। यही विवाद की प्रमुख वजह है।

हैरीकेन के साथ ये खिलाड़ी भी उतरे समर्थन में

इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरीकेन का कहना है कि पूरी टीम के साथ स्टाफ और ऑर्गनाइजेशन के तौर हम यह स्पष्ट करते हैं कि हम मैच में वन लव बैंड पहनना चाहते हैं। इसको लेकर फीफा से बातचीत जारी है। फीफा हमें मैच से पहले अपना फैसला बताएगी। हमने अपनी इच्छा स्पष्ट कर दी है। बता दें कि इंग्लैंड के साथ ही नीदरलैंड के वर्जिल वान दिक, वेल्स के गेरेथ बेल और जर्मनी के मैनुअल न्यूएर भी वन लव बैंड पहनकर खेलने का मन बना चुके हैं। कुल 8 ऐसी टीम हैं, जो समलैंगिक संबंधों के समर्थन में हैं। हालांकि अभी तक इन्हीं टीमों और खिलाड़ियों के नाम सामने आ सके हैं।

 

#फीफा वर्ल्ड कप

Source : Agency

पाठको की राय