फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भोपाल में पेट्रोल पहुंचा 94.52 रु. पर
भोपाल
आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीजल की महंगाई ने चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने 4 फरवरी को फिर पेट्रोल और डीजल महंगा कर दिया है। आज देश में पेट्रोल के दाम 31-35 पैसे बढ़ गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 33-35 पैसे बढ़ गए हैं।
भोपाल में पेट्रोल बढ़कर 94.52 रु. और डीजल 84.81 रु. प्रति लीटर के आॅल टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं मप्र में सबसे महंगा पेट्रोल बालाघाट में मिल रहा है और वहां पेट्रोल का भाव 96.52 रु. और डीजल 86.81 रु. प्रति लीटर है। भोपाल में रोजाना 9.5 लाख लीटर पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की खपत हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 2.94 रुपये महंगा हो गया है। जबकि डीजल 2.96 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं पिछले एक साल में पेट्रोल 14.50 रुपये तक महंगा हो गया है।
आज बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल का भाव 76.83 रुपये लीटर हो गया है। क्रूड की कीमतें भी इंटरनेशनल मार्केट में बढ़कर 59 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। बता दें कि 1 साल पहले फरवरी 2020 में दिल्ली में पेट्रोल का लो 71.89 रुपये प्रति लीटर था।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़कर दिल्ली, मुंबई सहित सभी शहरों में अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई हैं। बता दें कि ईंधन की कीमतों में जब बढ़ोत्तरी होती है तो महंगाई भी बढ़ती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ता है। तेल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ता है जिससे जरूरी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं।
बड़े शहरों में पेट्रोल, डीजल के रेट
- दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.73 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.41 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल 89.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.04 रुपये प्रति लीटर है।
- बेंगलूरु में पेट्रोल 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.44 रुपये प्रति लीटर है।
- नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.24 रुपये प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 84.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.39 रुपये प्रति लीटर है।

पाठको की राय