Tuesday, October 20th, 2026

फिजिकल कोर्ट को लेकर वकीलों में उत्साह, पटना हाईकोर्ट में आज से आमने-सामने सुनवाई

पटना 
फिजिकल कोर्ट को लेकर वकील सहित उनके मुंशी तथा हाईकोर्टकर्मी काफी उत्साहित हैं।पटना हाईकोर्ट में सोमवार से फिजिकल कोर्ट की शुरुआत होगी। करीब नौ महीने से ज्यादा समय के बाद वकील हाईकोर्ट में कदम रखेंगे। सभी की निगाहें हाईकोर्ट प्रशासन पर टिकी हुई है। हाईकोर्ट प्रशासन फिजिकल कोर्ट को लेकर काफी गम्भीर है।

कोरोना संक्रमण को लेकर जारी हर दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। हाईकोर्ट में बगैर पास के किसी का प्रवेश वर्जित है। वकील और उनके मुंशी ई पास पर ही प्रवेश कर सकेंगे। जबकि किसी भी मुवक्किल को हाईकोर्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। वकील एवं उनके मुंशी को हर दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। प्रत्येक कोर्ट में आठ वकीलों को बैठने की व्यवस्था की गई है। बाकी के वकील के लिए बारह वेटिंग रूम बनाए गए हैं। साथ ही हाईकोर्ट परिसर में ही उन्हें बैठने की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पानी तथा सेनेटाइज की व्यवस्था की गई है। फिजिकल सुनवाई की व्यवस्था से रविवार को वकील संघों को रूबरू कराया गया।

करीब तीन घंटे तक तीनों वकील संघों की समन्वय समिति ने फिजिकल कोर्ट की व्यवस्था को देख अपनी सहमति देते हुए कई अहम सुझाव भी दिये। जिसके बाद समन्वय समिति की आपात बैठक हुई। इसके बाद समिति के सदस्यों ने न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह तथा न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। दोनों जजों ने समिति को आश्वस्त किया कि फिजिकल सुनवाई के दौरान किसी को भी किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। 

 

#पटना हाईकोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय