फाइनल हो रही लिस्ट, तारीखों की घाेषणा से पहले शुरू हुआ अधिग्रहण
बरेली
पंचायत चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा से पहले ही चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदान स्थल तक पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए वाहनों के बंदोबस्त की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। निर्वाचन कार्यालय ने इस संबंध में परिवहन विभाग से सूचना मांगी है। पत्र के बाद परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर भेज भी दी है। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया फिलहाल वाहनों की सूची तैयार कराई गई है। मांग के अनुसार तय समय पर वाहनों को अधिकृत किया जाएगा।
संभल जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने जिले भर के थाना प्रभारियों से क्राइम की समीक्षा की। डीएम एसपी ने महिला संबंधी अपराधों को लेकर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट पर रहने की बात कही। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करें। कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना भी असरदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई में थाना प्रभारी हिचकें नहीं। एसपी चक्रेश मिश्र ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में पंचायत चुनाव को लेकर वह अलर्ट पर रहें ।कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में गड़बड़ी व शांति व्यवस्था भंग करने की किसी प्रकार की आशंका हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। थाना प्रभारी इस बात का ध्यान रखें कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है

पाठको की राय