Tuesday, October 20th, 2026

फडणवीस समेत कई नेताओं की सुरक्षा को उद्धव सरकार ने किया कम

मुंबई
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं की सुरक्षा को कम कर दिया है। राज्य सरकार के फैसले पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है। वहीं, फडणवीस के अलावा, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुंगंतीवर की सुरक्षा हटा ली गई है। महाराष्ट्र सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य में बीजेपी के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सत्तारूढ़ गठबंधन का 'प्रतिशोध' बताया। राज्य सरकार ने एक सर्कुलर में घोषणा की कि उसने विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस और उनके परिवार के सुरक्षा घेरे को कम करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के पूर्व गवर्नर राम नाईक और एमएनएस चीफ राज ठाकरे की भी सुरक्षा में कटौती की गई है।  उद्धव सरकार ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के विभिन्न व्यक्तियों को प्रदान किए गए सुरक्षा कवर की समीक्षा के बाद लिया गया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय