प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं
रामपुर |
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में स्टंट के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने कई सियासी दिग्गज गुरुवार को रामपुर आएंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार तड़के सुबह रामपुर के लिए रवाना हो गई है। वह सीधे नवरीत के घर जाएंगी और उनके परिजनों से मिलेंगी। बता दें कि बीते 26 जनवरी को नवरीत टैक्टर लेकर दिल्ली गए थे, जहां हिंसा हो गई। इसी दौरान स्टंट करने में नवरीत की मौत हो गई थी। रामपुर जाते समय हापुड़ रोड पर प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी किसान ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने जा रही हैं। प्रियंका गुरुवार सुबह दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुईं।
हमें पता चला है कि एक किसान नवनीत जी जो कनाडा से आए थे और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे। 26 जनवरी को पुलिस द्वारा उन्हें गोली मार दी गई और ट्रैक्टर रैली के दौरान उनकी जान चली गई। प्रियंका गांधी जी आज रामपुर में नवनीत के घर आ रही हैं और उनके परिवार वालों से मुलाकात करेंगी। : अजय कुमार लल्लू, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

पाठको की राय