Friday, October 23rd, 2026

प्रारंभिक स्कूलों में मार्च में चलेगा नामांकन अभियान 

पटना 
बिहार के करीब 72 हजार सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में मार्च में नामांकन अभियान चलेगा। अभियान कब से कबतक चलेगा, यह इसी माह के अंतिम सप्ताह बैठक में तय कर लिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को घंटेभर के यू-ट्यूब लाइव के दौरान जुड़े शिक्षाधिकारियों एवं हेडमास्टरों को नामांकन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। 

इस अभियान के लिए क्या-क्या तैयारियां की जाए, क्या रणनीति अपनायी जाए, इसकी भी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि नामांकन के बाद सबसे अधिक एडमिशन लेने वाले बच्चों की जानकारी के आधार पर संबंधित डीईओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, हेडमास्टर और सीआरसीसी को अलग-अलग स्तरों पर शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

 

 

#नामांकन अभियान 

Source : Agency

पाठको की राय