प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग
रायपुर
शून्यकाल में शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की है। जेसीजे विधायक धर्मजीत सिंह ने भी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की है। बीजेपी विधायकों ने कहा कि साइबर क्राइम के लिए छत्तीसगढ़ सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शासन का पक्ष रखते हुए कहा पुलिस प्रशासन अपराधों को लेकर संवेदनशील है। सभी मामलों में गंभीरता पूर्ण कार्रवाई की गई है। कई गंभीर मामलों में अपराधी पकड़े भी गए हैं।
Source : Agency

पाठको की राय