Wednesday, October 21st, 2026

प्रदेश में फिर मौसम बदलने के आसार, कुछ जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल

 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में बदलाव के संकेत मिले है।मौसम विभाग (Weather Department)  की मानें तो सोमवार को MP में एक पूर्वी हवा की ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बनने के चलते बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से नमी मिलने की संभावना है। इसके कारण 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।वही 20 फरवरी के बाद तापमान (Temperature) में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) मध्य प्रदेश के मध्य तक बना हुआ है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय है। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। साथ ही हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। इन चार सिस्टम के सक्रिय रहने से कुछ नमी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे आंशिक बादल छाने लगे हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, इस सिस्टम के एक्टिव होने से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वही कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बौछारें और बिजली गरजने के भी आसार हैं। 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश के भोपाल (Bhopal), होशंगाबाद, इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), जबलपुर(Jabalpur), शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार के आसार है। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर(Gwalior), सागर, जबलपुर और चंबल संभाग में पड़ सकता है।

 

#मौसम

Source : Agency

पाठको की राय