Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश में आज से खुलेंगे सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज

भोपाल

 कोरोना  को लेकर सख्ती के बाद मध्य प्रदेश में आज 1 जनवरी से सभी शासकीय  और अशासकीय कॉलेज  खोले जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग  ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

दरअसल मध्य प्रदेश में आज 1 जनवरी से सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। जहाँ 1 से 10 जनवरी तक केवल प्रैक्टिकल  की कक्षा लगाई जाएगी। वही यूजी फाइनल ईयर  और पीजी तृतीय सेमेस्टर की नियमित कक्षा 10 जनवरी से शुरू की जाएगी। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में मेडिकल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक सहित सभी शासकीय और गैर शासकीय कॉलेजों की खोलने पर सहमति बन गई है।

हालांकि इसके लिए गाइडलाइन  जारी की गई है। जिसके मुताबिक कॉलेज जाने से पहले छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी। वही प्रबंधन 50% क्षमता के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज बुला पाएंगे। कॉलेजों में प्रवेश के साथ ही कोरोना संबंधित अन्य सभी सावधानियां बरती जाएगी। इसके अलावा किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधि और खेल सहित अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

 

#कॉलेज

Source : Agency

पाठको की राय