Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश में आज भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 8 जिलों में कोल्ड डे

भोपाल
प्रदेश में अलग-अलग मौसम देखने को मिले. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, दमोह सहित पश्चिमी प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे रहा. वहीं, ग्वालियर, खजुराहो सहित उत्तरी हिस्से में कोहरा छाया रहा. जबकि छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट सहित पूर्वी हिस्से में मावठा बरसा. शनिवार को भी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में दिन के तापमान में 0.7 और रात के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट हुई. यहां दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे 21.7 और रात में सामान्य से 4 डिग्री कम 7.3 डिग्री पर पहुंच गया. 10 जिलों में 6 डिग्री से भी कम रात का तापमान रहा.

सागर, दतिया, खजुराहो, गुना, रतलाम, सतना, टीकगढ़, खंडवा में शीतलहर चली. जबकि रीवा, सतना टीकमगढ़ (दृश्यता 50 से 200 मीटर), खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव (दृश्यता 200 से 500 मीटर). कोहरा छाया रहा. इसकी वजह यह है कि उत्तर से सूखी व सर्द हवा के आने का सिलसिला नहीं थमेगा.

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित है. इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश  में भीषण बर्फबारी के आसार जाहिर किए हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में कोहरे के साथ शीतलहर के अलर्ट जारी किये गए हैं. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश में भी शीतलहर होने के आसार जताए हैं. साथ ही ओडिशा में भी कोहरा पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अरुणचल प्रदेश में गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है और कुछ इलाकों में ओलवृष्टि की भी आशंका है.

राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है और बृहस्‍पतिवार रात को यहां न्यूनतम तापमान शून्‍य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री, चुरू में 1.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्‍तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री और श्रीगंगानगर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

#कड़ाके की ठंड#कोल्ड डे

Source : Agency

पाठको की राय