Monday, October 26th, 2026

पोल-डे कम्युनिकेशन के माध्यम से हर दो घण्टे में दें मतदान की जानकारी

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन-2022 के आईईएमएस के अतंर्गत "पोल-डे कम्युनिकेशन" के माध्यम से हर दो घण्टे में मतदान की जानकारी दें। इसमें पुरूष, महिला एवं अन्य मतों की जानकारी दी जाये।

सिंह ने कहा है कि मतदान दलों के रवाना होने, मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के पहुँचने, मॉकपोल (नगरीय निकायों में), मतदान प्रारम्भ, मतदान की समप्ति और मतदान सामग्री जमा होने की जानकारी भी समय पर दें।

 

 

#मतदान की जानकारी

Source : Agency

पाठको की राय